उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता 57 लाख पौधों से जिले की धरती हरी भरी होगी। वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर वन विभाग समेत तमाम विभाग विभिन्न प्रजातियों के फल व छायादार पौधें रोपित करेंगे। पौधरोपण के वृहद अभियान को लेकर रविवार को कलेक्टेट्र पन्नालाल सभागर में नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी आईएएस पंधारी यादव ने डीएम घनश्याम मीना की उपस्थिति में बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जनसहभागिता के साथ उत्सव के रूप में आयोजित करें वृक्षारोपण महायज्ञ: योगेश कुमार बैठक की समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने विभिन्न विभागों की ओर से होने वाली पौधरोपण की तैयारियों, गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों के चयन तथा विभागवार निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की। कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी के ...