उन्नाव, जुलाई 2 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। अचलगंज थानाक्षेत्र के बंथर गांव में हुई करीब पांच लाख रुपये की चोरी के मामले में चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़ित ने बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस से चोरी का मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बंथर निवासी आलोक सिंह पुत्र योगेंद्र प्रताप सिंह हृदय रोगी हैं। बताया कि 29 जून की रात बिजली न होने के कारण वह पत्नी और बच्चों के साथ सामने रहने वाले भाई अमित सिंह के घर सोने चले गए थे। रात में चोरों ने उनके मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया और दो कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने बक्से और अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर तथा छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह जब परि...