Unnao News: 48 घंटे से बत्ती गुल, डीएम आवास पर दिखा आक्रोश
उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। कल्याणी मोहल्ले के खजुरिया बाग नई बस्ती में पिछले करीब 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का शनिवार रात साढ़े बारह बजे आक्रोश फूट पड़ा। लगातार दो दिन से बिजली न मिलने के कारण परेशान मोहल्लेवासी रविवार को जिलाधिकारी आवास पहुंच गए। यहां लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि खजुरिया बाग नई बस्ती में पिछले 48 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हैं, जबकि पानी की समस्या भी बढ़ गई है। रात में बिजली न होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.