Unnao News: 44 बीज दुकानों से भरे 27 संदिग्ध नमूने
उन्नाव, अक्टूबर 27 -- Unnao News: उन्नाव। किसानों को गुणवत्ता बीज और उचित दर पर उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को पांच टीमों ने तहसील स्तर पर अभियान चलाकर जांच की। 44 बीज दुकानों से 27 संदिग्ध नमूने भरकर जांच को प्रयोगशाला भेजे गए। मंगलवार को उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश ने सदर, जिला कृषि अधिकारी ने सफीपुर व बांगरमऊ, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए अनुराग कुमार ने हसनगंज, कृषि रक्षा अधिकारी भीमसेन ने पुरवा, भूमि संरक्षण अधिकारी राम नरेश ने बीघापुर तहसील की बीज दुकानों पर सघन छापेमारी की। इनके साथ संबधित तहसील के उप जिलाधिकारी भी शामिल रहे। सभी दुकानदारों को दुकान पर स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, स्टॉक व वितरण रजिस्टर तथा कैश मेमो की अनिवार्यता को पूरा करने का फरमान दिया गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: डीएओ की जांच में खराब मिली गुणवत्ता, भरे बीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.