उन्नाव, अक्टूबर 27 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। नगर के मोहल्ला बेगमगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम रामलीला समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का सोमवार को रावण वध के साथ समापन हो गया। 43 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस महोत्सव में तीनों दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रामलीला का आनंद लिया। रामलीला की खास बात यह रही कि इसमें बाहर से कलाकार नहीं बुलाए जाते, बल्कि मोहल्ले के स्थानीय लोग ही विभिन्न पात्रों का सजीव अभिनय करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में समिति के हिमांशु, अनिकेत, मनोज, अजय, दीपू, अंशु, करन, अभिषेक गुप्ता, आजाद, सुजीत, आशीष, कार्तिकेय, राजू और हिमांशु सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...