Unnao News: 35 उर्वरक दुकानों से सात संदिग्ध नमूने भरे
उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता कृषि विभाग के अफसरों और संबंधित तहसील के उप जिलाधिकाारियों की औचक छापेमारी से गुरुवार को हड़कंप मच गया। टीम ने छापेमारी कर 35 दुकानों से 7 नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश ने संबंधित उप जिलाधिकारी के साथ हसनगंज, जिला कृषि अधिकारी शशांक ने सफीपुर व बांगरमऊ, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए अनुराग कुमार ने सदर तहसील , कृषि रक्षा अधिकारी भीमसेन ने बीघापुर और भूमि संरक्षण अधिकारी राम नरेश ने पुरवा तहसील के उर्वरक दुकानों पर सघन छापेमारी का अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा उर्वरकों का वितरण पीओएस के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार ही किया। दुकान पर स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, स्टॉक व वितरण रजिस्टर तथा कैश मेमो अवश्य हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.