उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। श्री गणेश नवयुवक सेवा समिति उ.प्र. के तत्वावधान में 30वें श्री गणेश महोत्सव को भव्य बनाने हेतु गायत्री नगर स्थित श्री गणेश भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप शुक्ला ने की तथा संचालन कोषाध्यक्ष बसन्त मिश्रा व महासचिव राजन मिश्रा ने किया। अध्यक्ष ने बताया कि गणेश महोत्सव का आयोजन 14 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन मूर्ति स्थापना, गणेश सहस्त्रनाम, रुद्राभिषेक, धनुष यज्ञ, विशाल जवाबी कीर्तन, जादू और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भंडारे का आयोजन होगा। 24 सितंबर को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी और 25 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बैंड बाजों के साथ धूमधाम से होगा गणेशजी का आगमन बैठक में शिब्बू तिवा...