उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जमोरिया गांव में शनिवार सुबह 3 दिन से लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में चिलवल के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदे पर शव लटका मिला। शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। परिजन हत्या कर शव फंदे से लटका फांसी का रूप देने का आरोप लगाते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया है। जमोरिया गांव के रहने वाले 24 वर्षीय आकाश लोधी पुत्र मेवालाल 3 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास के गांवों व नाते रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह ग्...