Unnao News: 28 साल बाद परिजनों से मिला लापता एजाजुल हक, पुलिस ने मिलाया
उन्नाव, नवम्बर 15 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन कोतवाली पुलिस ने 28 साल से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उसके परिजनों से मिलाया। रविवार को क्षेत्र में घूम रहे युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम एजाजुल हक निवासी मानिकपुर, प्रतापगढ़ बताया। कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने सी-प्लान ऐप के माध्यम से मानिकपुर थाने से संपर्क कर उसकी फोटो परिजनों को भेजी। उसके बाद उसकी पहचान हो सकी। सूचना पर उसका छोटा भाई इमरानुल हक और भांजा सैय्यद अफ्फान अहमद अजगैन कोतवाली पहुंचे और उसकी पहचान की। पुलिस ने एजाजुल को उनके सुपुर्द कर दिया। भाई के अनुसार, 1998 में पिता की मौत के बाद मानसिक स्थिति बिगड़ने पर एजाजुल घर से लापता हो गया था। परिजनों ने मानिकपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.