Unnao News: 27 सितंबर को निकलेगी पितृ वंदन यात्रा
उन्नाव, सितम्बर 9 -- Unnao News: बीघापुर। क्षेत्र में 27 सितंबर को पितृ वंदन यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा जनसंघ से लेकर अब तक भाजपा में जीवन खपाने वाले नेताओं के सम्मान में निकली जाएगी। आयोजक भाजपा नेता अजय मिश्र एडवोकेट ने बताया कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को मजबूत करने में जिन नेताओं ने अपना जीवन समर्पित किया, उनके प्रति सम्मान प्रकट करना वर्तमान पीढ़ी के कार्यकर्ताओं का भी दायित्व है। बताया कि यात्रा 27 सितंबर को सुबह 10 बजे बदरका स्थित शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा से शुरू होगी। यात्रा के दौरान संगठन के पूर्वज नेताओं से जुड़े विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यात्रा का समापन शाम को बक्सर स्थित अमर शहीद राजा राव रामबख्श सिंह के स्मारक पर होगा। उन्होंने लोगों से यात्रा में शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.