उन्नाव, सितम्बर 3 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगा का जलस्तर में गिरावट होने के बाद मंगलवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। जिसके बाद बुधवार को भी जलस्तर घटा। चौबीस घंटे में 6 सेंटीमीटर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.410 मीटर था। जिसके बाद बुधवार सुबह आठ बजे 112.400 मीटर, दोपहर बारह बजे 112.360 मीटर और शाम छह बजे 112.350 मीटर मापा गया। चौबीस घंटे में छह सेंटीमीटर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। जलस्तर घटने के बावजूद गोताखोर, कर्बला, हुसैन नगर, मोहम्मद नगर, शाही नगर, सैय्यद कंपाउंड, श्रीनगर, मालवीय नगर, प्रेमनगर, इंद्रानगर, रविदास नगर और मनोहर नगर के निचले हिस्सों में अभी पानी भरा है। मकानों के आसपास पानी जमा होने से लोगों...