उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: शुक्लागंज। गंगा का जलस्तर खतरे का निशान पार करने के बाद पिछले दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर होने के कारण कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। चौबीस घंटे के भीतर 28 सेंटीमीटर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.980 मीटर दर्ज किया गया था। जिसके बाद सोमवार को पूरे दिन जलस्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। हर घंटे एक सेंटीमीटर से ऊपर जलस्तर कम होता रहा। जिस कारण शाम छह बजे 112.700 मीटर जलस्तर मापा गया है। जलस्तर घटने के बावजूद चंपापुरवा, राजीव नगर, फत्तेहपुर, गगनी खेड़ा, गोताखोर, रविदास नगर, श्रीनगर, गंगानगर, आजाद नगर, नई बस्ती, निहाल खेड़ा, पोन...