Unnao News: 24 घंटे में बरामद हुईं घर से लापता दो बच्चियां
उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के सिलौटन खेड़ा गांव से लापता हुईं दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चियों के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी महिला ने दो नवंबर को थाने में तहरीर देकर बताया कि 31 अक्तूबर की शाम उसकी 11 वर्षीय बेटी अपनी 15 वर्षीय सहेली के साथ बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए दही थाना पुलिस ने खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद दोनों बच्चियों को मौरावां बस अड्डे से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.