उन्नाव, अगस्त 31 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता सदर कोतवाली क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर तीन अज्ञात युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने के बाद रविवार सुबह नहर में एक और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवाने के साथ शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पहली घटना शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ले में शराब ठेके के पास हुई। यहां करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ठेके के आसपास कूड़ा बीनता था और शराब पीता था। युवक ने सफेद रंग की टीशर्ट और कत्थई रंग की अंडरवियर पहन रखी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान करा...