Unnao News: 20 मामलों में नामजद तमंचा के साथ गिरफ्तार
उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: सफीपुर। 20 अलग-अलग मामलों में नामजद आरोपित तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा गया। शनिवार को दरोगा आदित्य प्रताप सिंह और विनोद कुमार सरोज मय फोर्स के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी लिलौरी दाराब नगर नहर पुलिया के पास से अनुपम उर्फ अनुपेश (27) पुत्र गुरुप्रसाद निवासी संतखेड़ा मजरा छूही कोतवाली सफीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सफीपुर, फतेहपुर चौरासी और औरास थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों में कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.