उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। तार जर्जर हैं। कई बार शिकायत हो चुकी, ग्राम प्रधान से लेकर पूर्व प्रधान तक सब स्टेशन के अफसरों से मिलकर व्यथा बता चुके हैं। बावजूद कोई नहीं सुन रहा। यह कहते हुए दर्जनों ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा हैं। इसमें कई बिंदुओं पर शिकायत भी की गई है। भाजपा नेता संजय शुक्ला को भी एक प्रति सौपते हुए ऊर्जा मंत्री से मिलकर इस समस्या निदान के लिए भी ग्रामीणों ने मांग की। नेवादा गांव के पूर्व प्रधान वंश गोपाल, सन्तराम गोस्वामी, उमेश, कुलदीप, रामु गिरी, ममता, रामचन्द्र गोस्वामी, कंचन, रामबिलास गोसाई ने बताया कि वर्ष 1988-89 के वक्त गांव का विद्युतीकरण हुआ था, तब से आज तक पुरानी लाइन से ही काम चल रहा है। आए दिन फॉल्ट होते हैं। बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। ,आरोप है कि जेई को कई बार स...