उन्नाव, जुलाई 6 -- Unnao News: उन्नाव। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में वर्ष 2026-27 की बार की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 18 अगस्त 2026 को मतदान कराने का फैसला किया गया। बैठक बार भवन में बार अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में और महामंत्री अनुज कुमार बाजपेयी के संचालन में आयोजित हुई। सभा में वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आय-व्यय विवरण पर विस्तृत चर्चा के बाद उसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, चुनाव कार्यक्रम जारी करने के लिए एल्डर कमेटी को औपचारिक पत्र भेजने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...