Unnao News: 17 करोड़ की लागत से बन रहे पुल की धंसी एप्रोच सड़क
उन्नाव, सितम्बर 27 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर कस्बा मोहान में सई नदी पर करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल की एप्रोच सड़क कई जगह धंस गई है। सड़क पर जगह-जगह दरारें भी दिखाई दे रही हैं। नए पुल की एप्रोच में आई खामियों को देखकर ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए समय रहते मरम्मत कराने की मांग की है। मोहान का यह पुल बांगरमऊ के साथ ही सीतापुर, कानपुर, उन्नाव व लखनऊ समेत कई जिलों के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में एप्रोच सड़क के धंसने और दरारें पड़ने से राहगीरों में चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि खामियों को समय रहते दूर नहीं किया गया तो सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है और हादसे का खतरा बढ़ सकता है। सेतु निगम के एई एमएस ओझा ने बताया कि पुल का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है। ठेकेदार को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.