उन्नाव, अगस्त 4 -- Unnao News: उन्नाव। हसनगंज की ग्राम पंचायत सिंघनापुर में 15 सालों से खाली चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका की तैनाती कर दी गई है। मैरिट के आधार पर मनीषा रावत पत्नी विमलेश रावत का चयन कर नियुक्ति की गई। लंबे समय से नियुक्ति न होने के कारण केन्द्र संचालन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए ग्राम प्रधान तारावती ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को इससे अवगत कराया था। नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचने पर ग्राम प्रशासक तारावती की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन एक सैकड़ा लोगो की उपस्थिति में ग्राम प्रशासक ने स्वागत सम्मान किया। प्रशासक पुत्र पुत्तन लाल पाल ने कहा कि मनीषा रावत नारी सशक्तिकरण का अटूट उदाहरण हैं जो कि इनकी शिक्षा से संभव हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...