उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्रा के मुताबिक, बुधवार रात दस साल की बच्ची दुकान पर बैठी थी। उसकी मां कुछ काम से निकली थी। पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने उससे गलत हरकत करने की कोशिश की। पीड़िता के चिल्लाने पर पड़ोसी दौड़े और आरोपित उत्कर्ष को पकड़ लिया। आरोपित हिरासत में है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...