उन्नाव, नवम्बर 15 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। कोर्ट आदेश पर फतेहपुर चौरासी पुलिस ने दो सगे भाइयों पर केस दर्ज किया गया है। हरदोई थाना मल्लावां निवासी व हाल निवासी पट्टी उस्मान की रहने वाली विधवा महिला प्रकाशिनी ने आरोप लगाया कि गांव के ही अकील अली और मुहीब अली 14 जनवरी 2026 को उनके नाबालिग बेटे शिवम को बहला कर मजदूरी के लिए कर्नाटक ले गए थे। ​आरोप है कि 29 मई 2026 को कर्नाटक में अकील द्वारा तेज व लापरवाही से वाहन चलाने से हुई दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि शिवम का दाहिना पैर टूट गया था। आरोपियों ने न तो 5-6 माह की मजदूरी दी और न ही इलाज का खर्च उठाया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली, उसके बाद अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्...