उन्नाव, जुलाई 27 -- Unnao News: बांगरमऊ। विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा हैकाथॉन-2026 का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से नोडल सेंटर श्री विशम्भर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय रसूलपुर रुरी में किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर कृष्णकांत दुबे ने बताया कि पहले चरण में जनपद के प्रमुख महाविद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी विद्यार्थी अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचारी सोच और समस्या-समाधान क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न समसामयिक चुनौतियों के समाधान के लिए अपने अभिनव विचार एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। महाविद्यालय स्तरीय सह नोडल अधिकारी के रूप में कम्प्यूटर सांइस विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर...