Unnao News: हिस्ट्रीशीटर 1.4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
उन्नाव, जुलाई 9 -- Unnao News: सफीपुर। थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को 1.4 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दरोगा अशोक सरोज ने बताया कि सैय्यदवाड़ा मोहल्ला से चांदबाबू पुत्र कल्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि चांदबाबू शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध पहले से गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- 13 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को तीन साल की सजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.