Unnao News: हादसे में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत
उन्नाव, अक्टूबर 4 -- Unnao News: मोहान संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के घूरामऊ गांव निवासी शिवम रावत पुत्र रामू को 10 सितंबर को डाला ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक डाला लेकर औरास की ओर भाग गया था। टक्कर में गंभीर रूप से घायल शिवम का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मां मंजू रावत, बहन सरोजिनी और नैंसी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर शरद कुमार ने बताया कि लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.