Unnao News: हाईवे पार कर रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। सोहरामऊ कस्बे में बुधवार देर शाम हाईवे पार कर रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ को परिजन निजी साधन से नवाबगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा भैसोरा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय मिट्ठू लाल पुत्र जगन्नाथ बुधवार शाम किसी काम से सोहरामऊ कस्बा गया था। हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे नवाबगंज सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने पैर में फ्रैक्चर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के बेटे करन ने बताया कि पिता किसी काम से सोहरामऊ गए थे। सड़क पार करते समय अज्ञात व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.