उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: नवाबगंज। कस्बे में शुक्रवार को हाईवे पार कर रही 19 वर्षीय युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रवनहार गांव निवासी दिशा पुत्री राकेश गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे निजी वाहन से सीएचसी नवाबगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा नवाबगंज पुलिस चौकी के पास हुआ। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...