उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: उन्नाव। अजगैन थाना पुलिस ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर खतरनाक तरीके से बाइक से स्टंट कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर तीनों बाइक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को उपनिरीक्षक जगसेन सोनकर पुलिस टीम के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जाते समय तीन युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों से स्टंटबाजी करते दिखाई दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्र प्रकाश सिंह पुत्र श्याम सुंदर निवासी बन्थरा बाजार, लखनऊ, शाहिद रावत पुत्र सुनील कुमार निवासी हरचन्द्रपुर, अजगैन और राज पासी पुत्र उमेश निवासी गुड़वार, सोहरामऊ के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- खतरनाक तरीके से बाइक से कर रहे थे स्टंट,...