Unnao News: हाईवे पर युवती को टक्कर मारने के बाद दूसरी बाइक से भिड़ा युवक, दोनों गंभीर
उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: नवाबगंज। कस्बे के हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवती और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अलग-अलग अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया। कस्बा निवासी गौरी (18) पुत्री संजय बीज भंडार के पास हाईवे पार करने के लिए खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक दूसरी बाइक से भी भिड़ गई। हादसे में गौरी के साथ बाइक चालक आशीष कुमार (28) पुत्र राकेश निवासी हिम्मतगढ़ थाना सोहरामऊ भी घायल हो गया। दोनों घायल को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने आशीष को ट्रॉमा सेंटर और गौरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार आशीष वाहन की किस्त जमा करने नवाबगंज आया था और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.