उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन क्रॉसिंग के पास शनिवार देर रात हाईड्रा के टक्कर मारने से बाइक सवार दो लोगों की मौत होने के साथ एक युवक घायल है। तीनों एक ही बाइक से मिर्जा फैक्ट्री से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घायल युवकों को तत्काल अस्पताल लाया गया। यहां एक व्यक्ति की मौके पर और दूसरे की हैलट में इलाज दौरान मौत हो गई। तीसरे घायल का इलाज जारी है।

दुर्घटना का विवरण सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव के रहने वाले 65 वर्षीय गोकुल पुत्र देवी तथा इसी गांव निवासी दिलीप पुत्र राकेश और श्रीकृष्ण पुत्र बुलाकी मगरवारा स्थित मिर्जा यूनिट एक में काम करते थे। शनिवार देर रात काम निपटने के बाद तीन एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार बाइक सवार जब ...