Unnao News: हाइवे पर मवेशी बचाने में पेड से टकराई बस, बाल बाल बचे यात्री
उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: सुमेरपुर, संवाददाता। बीघापुर तहसील क्षेत्र के उन्नाव-लालगंज नेशनल हाईवे पर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कानपुर से अमेठी जा रही अमेठी डिपो की रोडवेज बस बिहार थाना क्षेत्र के चिकंदरपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। अचानक हुए तेज धमाके और झटके से सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए तीन को मामूली चोटें आई है। बस चालक हरीश चंद्र यादव ने बताया कि देर रात बारिश हो रही थी। जिससे काफी कम दिख रहा था। तभी हाईवे के बीचों-बीच एक आवारा गोवंश आ गया। उसी को बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खंती में चली गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.