उन्नाव, सितम्बर 2 -- Unnao News: संडीला-हरदोई, संवाददाता। कस्बे की पुरानी गल्ला मंडी में खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित किराना दुकान में शनिवार रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दंपति समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। बहादुर नगर निवासी राजेश कुमार राठौर की किराना दुकान में शनिवार रात चोरों ने धावा बोलकर करीब चार हजार की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में आशीष कुमार निवासी गांव कुरारी थाना माखी उन्नाव, पवन कुमार निवासी गांव भरिगहना थाना संडीला और गौतम तिवारी व उनकी पत्नी नीतू निवासी उन्नाव को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: किराना दुकान में चोरी में पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों को न्यायालय...