Unnao News: हजरत मखदूम शाह सफी की दरगाह पर मनाया गया 14वां उर्स
उन्नाव, नवम्बर 1 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान स्थित हजरत मखदूम शाह सफी की दरगाह पर सज्जादानशीन एजाज मोहम्मद फारूकी उर्फ शम्मू मियां सफवी के 14 वें उर्स पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। उर्स में दिनभर अकीदतमंदों और जायरीनों की भीड़ उमड़ी। मशहूर कव्वालों ने अपनी प्रस्तुतियों से महफिल में समां बांध दिया। वहीं, कुल शरीफ और फातेहा में भी बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। सज्जादानशीन नवाजिश मोहम्मद फारूकी की सरपरस्ती में आयोजित उर्स का आगाज सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी से हुआ। इसमें मुरीदीन और बाहर से आए मेहमानों ने कुरआन की तिलावत की। इस दौरान जामिया सफविया के छात्रों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सुबह नौ बजे आयोजित मिलाद की महफिल में नात शरीफ पेश की गई, जिसमें अकीदतमंदों ने अपनी अकीदत का इजहार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.