Unnao News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम
उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। कल्याणी पुल के निकट मंगलवार शाम दो बाइक की भिड़ंत में गंभीर घायल एक युवक ने इलाज दौरान मंगलवार देर रात जिला अस्पताल में दमतोड़ दिया। मंगलवार को कल्याणी पुल के पास दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई थी। दोनों बाइक सवार फरीदपुर कट्टर गांव निवासी अक्षत सिंह पुत्र संदीप और आलमशाह गांव निवासी संजय पुत्र बाबूलाल घायल हो गए थे। गंभीर चोट आने से अक्षत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि अक्षत बीडीएस स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। पढ़ाई में होनहार अक्षत की असमय मौत से विद्यालय परिवार और सहपाठियों में भी गहरा दुख है। होनहार छात्र की मौत की खबर मिलते ही दोनों विद्यालय में छुट्टी कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.