Unnao News: सड़क किनारे दिखा अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
उन्नाव, जुलाई 20 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के सिक्का भट्टा गांव के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे एक विशाल अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू दौरान वन विभाग की टीम ने लोगों को अजगर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। अभियान के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 10 फुट लंबा अजगर दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग पहुंचने से पहले झाड़ियों में ओझल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.