उन्नाव, अगस्त 15 -- Unnao News: उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में देशभक्ति और सम्मान का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए एसपी समेत कुल नौ पुलिसकर्मियों को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से पदक एवं प्रशंसा चिह्न प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनकी सेवाओं के आधार पर विभिन्न पदक एवं प्रशंसा चिह्न प्रदान क...