उन्नाव, अगस्त 15 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। विद्यालय प्रबंधक राजीव शुक्ला और प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम सिंह ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों को देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य व अन्य प्रस्तुतियों को बेहतर ढंग से पेश करने के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन देश के लिए सम्मान का है, इसलिए हर प्रस्तुति उत्साह व गर्व के साथ होनी चाहिए। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। समारोह को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन यह भी पढ़ें- Hapur News: एलएन पब्...