उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: उन्नाव। रनियामऊ सफीपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने साइकिलों पर सवार होकर हाथों में गुलाब लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। गांव की गलियों में निकले नौनिहालों ने ग्रामीणों को फूल भेंट किए और स्वच्छता की अपील की। शिक्षक अमित तिवारी की पहल पर निकली इस अनूठी रैली ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। किताबी सीख को गांव की गलियों तक पहुंचाया। अभियान के तहत स्वच्छता की मिसाल पेश करने वाले ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने की परिकल्पना भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...