Unnao News: स्कूल का ताला तोड़ चोरों ने सामान किया पार
उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के जिंदासपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक आशीष ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक अक्तूबर को सुबह रसोई कार्यकत्री ने स्कूल का ताला खोला था। तब किचन के कमरे का ताला टूटा पड़ा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो वहा बड़ा एक कुकर, भगोना सहित अन्य बर्तन गायब थे। प्रधान शिक्षक ने अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि स्कूल में चोरी का प्रार्थना पत्र आया है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.