Unnao News: सौ मीटर तिरंगे के संग अभाविप ने निकाली तिरंगा यात्रा
उन्नाव, अगस्त 15 -- Unnao News: सफीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लवकुश नगर जिले की सफीपुर नगर इकाई द्वारा सौ मीटर लंबे विशाल तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सैकड़ों हाथों में एक साथ लहराता तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और युवाओं की राष्ट्रभक्ति का जीवंत संदेश दे रहा था। विभाग संयोजक क्षितिज अग्निहोत्री ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यात्रा का शुभारंभ कालिंद्री गुप्ता इंटर कॉलेज से हुआ। यात्रा ब्लॉक रोड होते हुए नगर कोतवाली के सामने से निकलकर दोबारा विद्यालय परिसर में समापन किया गया। यह भी पढ़ें- 150 मीटर तिरंगे के साथ निकाली यात्रा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.