Unnao News: सोशल मीडिया की मदद से 8 वर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलाया
उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: पुरवा। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात करीब आठ वर्ष का बच्चा लावारिस हालत में मिला। बच्चा अपना नाम और पता बताने में असमर्थ था। वह मानसिक रूप से कमजोर भी लग रहा था। सुरक्षाकर्मी ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पीआरवी मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित पुरवा कोतवाली लेकर आई। पुलिस ने बच्चे को महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया और उसके माता-पिता की तलाश शुरू की। बच्चे की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कराई। सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे के गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद बच्चे के माता-पिता पुरवा थाने पहुंचे। बच्चे को देखते ही परिजन भावुक हो गए और उसकी पहचान अर्जुन पुत्र मनोज निवासी हरवन्त बदरका, थाना अचलगंज, उन्नाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.