Unnao News: सेवा सेतु अभियान में ग्रामीणों को बताई सौर ऊर्जा योजना
उन्नाव, अक्टूबर 6 -- Unnao News: पुरवा। ब्लॉक परिसर में चल रहे सेवा सेतु अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सौर ऊर्जा के लाभ और पीएम सूर्य घर योजना के बारे में जागरूक किया। ब्लॉक परिसर में आयोजित कैंप में बीडीओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी नेपाल सिंह, आरईसी लखनऊ के प्रोजेक्ट इंजीनियर मोहम्मद शादाब, अधिशासी अभियंता विमल कुमार, आन्या वेंचर्स सोलर पावर के प्रोपराइटर मनीष यादव, मैनेजर आरोही गुप्ता और दीपक ने ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के फायदे बताए। अधिकारियों ने कहा कि घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की खपत को कम किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सौर सेवा सेतु कैंप में लाभुकों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.