उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: उन्नाव। नर सेवा नारायण सेवा समिति में संस्था के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष विमल द्विवेदी ने राकेश राजपूत को उन्नाव का जिलाध्यक्ष व अजय त्रिवेदी को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विमल द्विवेदी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है। 13 अगस्त को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की। इस दौरान एके दीक्षित, निशांत शुक्ला, ओमकार यादव, अवधेश दीक्षित, शेखर अवस्थी, विकास सिंह सेंगर आदि रहे। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटी भाजपा यह भी पढ़ें- Ranc...