Unnao News: सेवा संकल्प से दूर रहे जिम्मेदार, गैरहाजिरी पर नोटिस थमाया
उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: बिछिया,संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन जिम्म्मेदार गायब रहे। स्टॉलों पर पड़ी कुर्सियां खाली रही। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके बाद अपनी साख बचाते हुए बीडीओ ने तत्काल प्रभाव से गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस थमाकर जवाब मांगने का दम भरा।ब्लॉक मुख्यालय पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 5 दिवसीय सेवा शिविर में दो दिन कार्यक्रम का संचालन बेहतर ढंग से हुआ लेकिन तीसरे दिन यहां के कर्मचारियों से इसे कुछ ज्यादा गभीरता से नहीं लिया। दूसरे दिन जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक पुरवा अनिल सिंह व प्रमुख नीरज गुप्ता की उपस्थिति भी हुई थी। जबकि तीसरे दिन यह कार्यक्रम में सिर्फ कागजी कोरम पर सिमटा रहा। मेले में कई स्टालों पर विभागीय कर्मचारी नदारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.