उन्नाव, अगस्त 18 -- Unnao News: मंगतखेड़ा, संवाददाता। क्षेत्र के मंगतखेड़ा गांव स्थिति अंबेडकर पार्क पर सोमवार नागपंचमी पर आयोजित दंगल में कई प्रदेशों और जनपदों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। दंगल का शुभारंभ प्रधान व प्रशासक मनोज दुबे ने पहलवानों के हांथ मिलवा कर किया। राहुल पांडेय हरिद्वार ने शंकर थापा को, संजय सरसौल ने मंटू बिजलामऊ को, राहुल पांडेय ने बाबा जी को और बाबी मिश्रा गोंडा ने राकी दिल्ली को पटखनी दी। उसके बाद दंगल केसरी के लिए कुश्ती हुई। जिसमें दंगल केसरी के लिए सुरेन्द्र लखापुर और राकी दिल्ली के मध्य कुश्ती हुई। जिसमें सुरेन्द्र लखापुर ने सूरज को पटखनी देकर दंगल केसरी बने। यह भी पढ़ें- सूरज ने जीता यूपी वीर अभिमन्यु का खिताब विजेता को 25 हजार रुपये नगद कमेटी द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान कैलाश सिंह, मुन्ना पटवा, धनंजय दुबे, ...