Unnao News: सूखी नहर में अनियंत्रित लोडर पलटने से दबकर मजदूर की मौत
उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। बारा सगवर थाना क्षेत्र के डौंडियाखेड़ा गांव स्थित गंग नहर की सर्विस रोड पर गुरुवार रात ऊंचगांव की ओर जा रहा एक अनियंत्रित लोडर सूखी पड़ी नहर में पलट गया। हादसे में लोडर के नीचे दबकर उसमें सवार 40 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना क्षेत्र के पचासा गांव निवासी राज बहादुर पुत्र राजाराम का डौंडियाखेड़ा गांव में टेंट हाउस है। करीब एक वर्ष पहले मुंबई से आए 40 वर्षीय प्रेम कुमार ने इसी टेंट हाउस में मजदूरी शुरू की थी और काम करके अपना भरण-पोषण कर रहा था। गुरुवार रात प्रेम कुमार लोडर लेकर डौंडियाखेड़ा से ऊंचगांव की ओर गंग नहर की सर्विस रोड से जा रहा था। इसी दौरान लोडर अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.