Unnao News: सुलह बाद 34 जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी
उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: उन्नाव। परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क के प्रयास से शनिवार को पति-पत्नी के विवादित 34 जोड़ों की काउंसलिंग करवा कर सकुशल विदाई कराई गई। परिवारों के बीच संवाद, आपसी समझ और विश्वास कायम कराने पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने दंपतियों से बातचीत कर मतभेद दूर करने का प्रयास किया। एसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन और एएसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित काउंसिलिंग में परिवार परामर्श केंद्र व विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। काउंसलिंग के दौरान दंपतियों को आपसी संवाद से विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पारिवारिक विवादों को बातचीत और उचित परामर्श से सुलझाने में परिवार परामर्श केंद्र की अहम भूमिका है। केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.