Unnao News: सुलह बाद 22 जोड़े साथ रहने को हुए राजी
उन्नाव, जुलाई 6 -- Unnao News: उन्नाव। महिला थाना सहित जनपद की समस्त थानों की महिला हेल्प डेस्क में रविवार को पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया। इसमें थाना पुरवा, महिला थाना व बांगरमऊ से पांच-पांच, सोहरामऊ से चार, बिहार, कोतवाली सदर व दही से एक-एक जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। इस मौके पर डा. आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति, डा. सागीर अहमद, डा. अबसार अली आदि महिला पुलिसकर्मी मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Mau News: मतभेद भुलाकर आठ दंपती एक साथ रहने को राजी यह भी पढ़ें- Auraiya News: प्रोजेक्ट नई किरण में सात परिवारों की सुलह, फिर साथ रहने को हुए राजी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.