उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: उन्नाव। जिले के विभिन्न थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क एवं परिवार परामर्श केंद्र की संयुक्त पहल से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों का सफल समाधान कराया गया। काउंसिलिंग के माध्यम से कुल 16 दंपतियों के मतभेद दूर कर उन्हें आपसी सहमति व सौहार्द के साथ दोबारा साथ रहने के लिए विदा किया गया। इनमें महिला थाना से 5, अजगैन व पुरवा से 3-3, बांगरमऊ व बेहटा मुजावर से 2-2 तथा गंगाघाट से 1 जोड़ा शामिल रहा। परामर्श प्रक्रिया में डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अवसार अली और डॉ. सगीर अहमद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उधर, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह, निरीक्षक संतोष कुमारी तथा महिला हेल्पडेस्क की पुलिस टीम ने भी सक्रिय सहयोग देकर परिवारों को टूटने से बचाने में योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: प्रोजेक्ट नई किरण के तहत 16 बिखर...