Unnao News: सीपीआर प्रशिक्षण शिविर में डॉक्टर ने बालिकाओं को जीवनरक्षक तकनीक सिखाई
उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। राजधानी मार्ग स्थित श्री प्रकाश ज्वाला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को वरिष्ठ क्रिटिकल केयर चिकित्सक डॉ. सचिन मिश्रा ने विद्यालय के स्टाफ और छात्राओं को सीपीआर (कार्डियो पलमोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पुतले के माध्यम से सीपीआर और माउथ-टू-माउथ रिससिटेशन की विधि बताई। डॉ. सचिन मिश्रा ने कहा कि हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट में सीपीआर अत्यंत उपयोगी है, इसकी सही जानकारी होने पर किसी को जीवनदान दिया जा सकता है। प्रधानाचार्य नेहा मिश्रा ने इसे समाजहित में सार्वजनिक करने पर जोर दिया। प्रबंधक भरत त्रिवेदी ने डॉ. मिश्रा का आभार व्यक्त किया। यह प्रशिक्षण कानपुर के सिग्नस नोबल हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: 100 लोगों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.