Unnao News: सीताराम कॉलोनी और मनोहर नगर में चला सफाई अभियान
उन्नाव, जुलाई 9 -- Unnao News: शुक्लागंज। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत बुधवार को पालिका द्वारा सीताराम कॉलोनी और मनोहर नगर में सफाई अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे और अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर सफाई कर्मियों ने वार्ड की सभी गलियों में झाड़ू लगाकर नालियों की सफाई की। साथ ही एंटी लार्वा दवा और चूने का छिड़काव कराया गया। नालियों से सिल्ट हटाकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। शाम को पालिका कर्मियों द्वारा दोनों मोहल्लों में फागिंग कराई गई, जिससे मच्छरों की संख्या पर नियंत्रण पाया जा सके। ईओ ने बताया कि अभियान 31 जुलाई तक नियमित रूप से चलाया जाएगा, ताकि वार्डों में स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों से बचाव हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.